देहरादून : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार कल देहरादून के परेड ग्राउंड के पास ही खेल मैदान में सजने वाला है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चार नवंबर शनिवार यानी कल लगने वाला धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार अब दून के परेड ग्राउंड खेल मैदान में लगेगा। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में अनुमति को लेकर क्लीयरेंस नहीं मिलने और सुरक्षा कारणों के चलते आयोजन स्थल में बदलाव करना पड़ा।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहली बार दिव्य दरबार लगाया जा रहा है। श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इस कार्यक्रम को रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में कराया जा रहा था, लेकिन रायपुर स्टेडियम से कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। दरबार में 40 से 50 हजार भक्तों के पहुंचने की संभावना है। चार नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री का दरबार पांच बजे से शुरू होकर रात दस बजे तक चलेगा। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार ने बताया कि किन कारणों से बदलाव हुआ, यह जानकारी नहीं है। लेकिन, अब यह आयोजन परेड ग्राउंड खेल मैदान में होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *