रुड़की। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ हरिद्वार की जिला कार्यकारिणी की बैठक शिक्षक भवन बोंगला में आयोजित की गयी। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक मंत्री एवं ब्लॉक कोषाध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। कार्यकारिणी में सर्वप्रथम रिक्त पड़े कोषाध्यक्ष पद पर बहादराबाद के पंकज लोचन को मनोनीत किया एवं जिलाकार्यकारिणी में रिक्त पड़े पदों पर मुनीश यादव को जिला संगठन मंत्री, संजय वत्स को जिला प्रवक्ता, राजीव शर्मा को विशेष आमंत्रित सदस्य एवं रविराज सैनी को संगठन में सदस्य बनाया जिसका बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वागत किया। उसके उपरांत बैठक में चयन/प्रोन्नत वेतनमान, कोटिकरण को पुनः करने एवं प्राथमिक विद्यालयों में पदोन्नति को विभागीय देरी होने पर चर्चा की गई। जिस पर बैठक में सभी पदाधिकारियों ने विभागीय देरी होने पर रोष व्यक्त किया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान ने एवं संचालन जिलामंत्री जितेंद्र चौधरी ने की। बैठक में केहर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष खानपुर अनिल चमोली ब्लॉक मंत्री भगवानपुर अश्वनी कुमार ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद राकेश पवार, ब्लॉक मंत्री बहादराबाद योगेश कुमार ब्लॉक कोषाध्यक्ष बहादराबाद पंकज बिश्नोई ब्लॉक मंत्री रुड़की अरविंद शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष नारसन, विवेक राठी ब्लॉक मंत्री नारसन, राजीव कुमार शर्मा कुलदीप सिंह ब्लॉक मंत्री लक्सर प्रवीण कुमार ब्लॉक अध्यक्ष लक्सर अंजेश कुमार अरुण कुमार,अँजेश कुमार,जिला संगठन मंत्री मनीष यादव, मासूम अली नारसन राजेंद्र कुमार रुड़की आशीष कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज लोचन जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार मंत्री खानपुर निरोम चौधरी रजनीश कुमार सैनी ब्लॉक अध्यक्ष भगवानपुर चंद्रभूषण कठैत आदि पदाधिकारी मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *