ज्योतिर्मठ । सीमांत ब्लॉक के सुरईथोठा स्थित बीआरओ कैंप में भर्ती के लिए बाहरी व्यक्तियों द्वारा स्थानीय गांवों के फर्जी आधार कार्ड बनाने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह बुटोला और स्थानीय प्रधानों सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इस पर गहरी चिंता जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के जरिए घुसपैठ सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने कहा कि प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले सेंटरों व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *