कोटद्वार। स्व. मान सिंह रावत शशिप्रभा सर्वोदय सेवा ट्रस्ट एवं गढ़वाल सर्वोदय मंडल के संयुक्त तत्वावधान में हल्दूखाता स्थित राजेश्वरी करुणा बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सर्वोदय सेवक स्व. मानसिंह रावत की 96 वीं जयन्ती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर डॉ रश्मि पैन्यूली को सर्वोदय सेवक मानसिंह रावत स्मृति सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर नन्दकिशोर ढ़ौंडियाल ने कहा कि सर्वोदय सेवक स्व. मान सिंह रावत के गांधीवादी विचार आज भी प्रासंगिक हैं। विशिष्ट अतिथि देहरादून जिला सर्वोदय मण्डल के अध्यक्ष यशवीर आर्य ने कहा कि सर्वधर्म समभाव एवं मानव सर्वोदय की आत्मा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हंस फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वर्गीय मानसिंह के विचारों की रोशनी में ही माता मंगला व भोले महाराज ने उनके द्वारा स्थापित बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय को गोद लिया है। कार्यक्रम में गढ़वाल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल आर्य, डॉ विजयशंकर शुक्ला, डॉ योगेश धस्माना, हरवीर सिंह कुशवाहा, डॉ बीसी शाह, डॉ गीता रावत शाह, चक्रधर शर्मा, कैप्टन पीएल खंतवाल, मयंक कोठारी और मंजू रावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *