कोटद्वार । उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा  संपूर्ण प्रदेश में दो-दिवसीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बुधवार को पौड़ी गढ़वाल के जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जानकी नगर कोटद्वार में प्रथम दिवस पर कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई ।  प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कोटद्वार नगर की प्रसिद्ध समाजसेवी रंजना रावत, संस्कृत सहायक निदेशक मनोज कुमार सेमल्टी, वरिष्ठ नागरिक मंच के उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, प्रधानाध्यापक प्रदीप नौटियाल, प्रधानाचार्य मनोज कुमार कुकरेती , जनपद संयोजक रोशन गौड, जनपद सह संयोजक डॉ रमाकांत कुकरेती ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया।
अपने संबोधन में जनपद संयोजक रोशन गौड ने कहा कि अकादमी के द्वारा पूरे प्रदेश में संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के लिए तथा छात्रों में संस्कृत के प्रति रुचि उत्पन्न करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया, संस्कृत हमारी धरोहर है और हमारी प्राचीन भाषा रही है । विश्व की समस्त भाषाओं की यह जननी है इसलिए हमारा निरंतर इस भाषा के साथ संबंध जुड़ा हुआ है ।प्रतियोगियों को सम्बोधित करते हुए रंजना रावत ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिताओं से हमें संस्कृत के संवर्धन में मदद मिलेगी, छात्रों को संस्कृत बोलने का अभ्यास इस तरह के कार्यक्रम से ही मिल पाता है क्योंकि हमारे भारत के सभ्यता एवं संस्कृति की जड़ संस्कृति ही रही है ।इस अवसर पर कनिष्ठवर्ग में समूह नाटक, समूहगान, समूह नृत्य,  श्लोकोच्चारण, वादविवाद, आशु भाषण की प्रतियोगिताओं में 12  निर्णायकों के देखरेख में 6 कार्यक्रमों के प्रत्येक कार्यक्रम के 30 विद्यालयों ने प्रतिभाग कर अपना – अपना स्थान प्राप्त किया । जिसमें कनिष्ठवर्ग समूहगान में राबाइका कण्घाटी ने प्रथम स्थान, जइका कमलपुर ने द्वितीय स्थान तथा राइका लैंसडाउन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *