कोटद्वार।  सतपुली – एकेश्वर रोड (राजस्व क्षेत्र) में जीएमओयू की दो बसो की आमने सामने की टक्कर हो गई और कुछ यात्री घायल है। इस सूचना पर थाना सतपुली पुलिस एवम SDRF मय राहत एवम बचाव उपकरणों  के घटनास्थल पहुंची। थाना सतपुली पर जिला पुलिस कंट्रोल पौड़ी से सूचना प्राप्त हुयी की एकेश्वर रोड़ (राजस्व क्षेत्र) में दो बसों की आमने सामने की टक्कर हो गई जिसमें कुछ यात्री घायल है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी मय पुलिस टीम, SDRF व राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे तो घटना स्थल बस संख्या UK 15PA 0241 जो कोटद्वार से चौबट्टाखाल जा रही थी एवं UK 15PA 0825 जो चौबट्टाखाल से कोटद्वार आ रही थी जिनकी ऐकेश्वर के पास एक मोड पर आमने सामने की टक्कर हुई है। पुलिस टीम व SDRF टीम द्वारा काफी मशकत्त से घायलों का तत्काल रेस्क्यू किया गया। दुर्घटना में कुल 22 लोग घायल हुए है। कुछ घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया शेष घायलों को उपचार हेतु पुलिस टीम द्वारा 108 की मदद से हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली भिजवाया गया है। बसों की की टक्कर से मुख्य मार्ग अवरूद्ध हो गया था जिसे पुलिस टीम द्वारा सुचारु रूप से वाहनों की आवाजाही हेतु खोल दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बस संख्या UK 15PA 0241(32 सवारी) एवं UK 15PA 0825 (14 सवारी) की आमने सामने की टक्कर हुई है। दुर्घटना में कुल 22  लोग सामान्य रूप से घायल हुए है। किसी के  मृत होने की सूचना नहीं है। घायलों को उपचार हेतु हंस फाउंडेशन अस्पताल, सतपुली भिजवाया गया है। बसो में सवारियों overload नही थी। कुल 22 महिला/पुरुष उक्त दुर्घटना में घायल हुए है। जिनमे से 10 घायलों को हंस हॉस्पिटल, सतपुली भेजा गया है। अन्य को मौके से ही प्राथमिक उपचार देकर उनके परिजनों के साथ घर भेजा गया।

नाम/पता घायल

  1.  कृपाल सिंह, उम्र 80 वर्ष
  2. संजय, उम्र 34 वर्ष
  3. अमन, उम्र 22 वर्ष
  4. पुष्पा नेगी, उम्र 48 वर्ष
  5. राजेंद्र सिंह, उम्र 40 वर्ष
  6. आशा, उम्र 50 वर्ष
  7. वीरेंद्र, उम्र 51वर्ष
  8. दीपक, उम्र 56 वर्ष
  9. विनोद, उम्र 45 वर्ष
  10. कुo नेहा, उम्र 15 वर्ष
  11. प्रताप सिंह, उम्र 48 वर्ष
  12. धर्मेंद्र सिंह, उम्र 39 वर्ष
  13. अर्जुन सिंह, उम्र 54 वर्ष
  14. बाबू राम, उम्र 58 वर्ष
  15. हरीश(चालक), उम्र 41 वर्ष
  16. संग्राम सिंह (चालक), उम्र 44 वर्ष
  17. आनंदी देवी, उम्र 46 वर्ष
  18. सोबन सिंह, उम्र 80 वर्ष
  19. नितिन कुमार
  20. सुनीता देवी
  21. सोहन सिंह
  22. प्रेम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *