हल्द्वानी : नैनीताल रोड पर सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार कार ने मार्निंग वाक पर निकले दो लोगों को रौंद डाला। हादसे में कार चालक की भी मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे दो लोग नैनीताल रोड पर मार्निंग वाक के लिए निकले थे। देवाशीष होटल के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे रखे लोहे के कूड़ेदान से टकराकर पलट गई। इस दौरान कार ने वाक कर रहे दोनों लोगों को रौंद दिया। मौके पर ही दोनों लोगों और कार चालक की मौत हो गई। कार में बैठे अन्य चार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। मृतकों की पहचान स्वयम निवासी दिल्ली हाल दमुवाढूंगा, काठगोदाम, जगजीवन सिह निवासी सुभाष नगर हल्द्वानी और पूरन चन्द्र शर्मा निवासी आवास विकास हल्द्वानी के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *