गोपेश्वर (चमोली)। प्राइवेट स्कूलों में फीस को लेकर मनमानी के खिलाफ उक्रांद ने मोर्चा खोल दिया है। उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कहा है कि एडमिशन के नाम पर प्राइवेट स्कूल मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं। इस तरह की मनमानी को रोकने के लिए प्रशासन को तत्काल कदम उठाने होंगे। अभिभावकों किताबें लेने के लिए भी प्रबंधन मजबूर कर रहा है। पुरानी किताबों में भी वही पाठ्यक्रम होने के चलते ऐसा करना अभिभावकों और बच्चों के साथ अन्याय है। इससे अभिभावकों की जेबों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी की ओर जिस किताब 65 रुपये निर्धारित किया गया है। उसकी की कीमत एससीईआरटी की ओर से 165 रुपये निर्धारित की गई है। इस तरह का भारी अंतर लोगों के गले नहीं उतर पा रहा है। जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित का कहना है कि प्राइवेट स्कूलों में न तो खेल मैदान हैं और न ही पीने के पानी की व्यवस्था। शौचालय तो दूर की बात हो गई है। जिला संगठन मंत्री अंकित पंत ने प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को उचित मानदेय देने की वकालत की है।  इस दौरान महेंद्र सिंह नेगी, कुंवर दानू, अशोक बिष्ट, धर्मेंद्र फरस्वाण, अंशुल झिंक्वाण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *