चम्पावत :  ड्रग फ्री देवभूमि अभियान 2025 के क्रम में थाना बनबसा क्षेत्र सें 09.01 ग्राम स्मैक व मो0 सा0 सहित 02 स्मैक तस्कर गिरफ्तार। बरामद स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय किमत 01 लाख रूपयें आंकी गयी ।  मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त देवभूमि बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम किये जाने हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। 
 उक्त के क्रम में 05 मार्च 2024 को थाना बनबसा  के भारत-नेपाल शारदा नदी वैकल्पिक मार्ग पर थाना बनबसा पुलिस एंव SOG टीम की संयुक्त चैकिंग के दौरान अभियुक्तगण विनोद बहादुर पुत्र तिलक बहादुर निवासी ग्राम भासी वार्ड नं0 2  महेन्द्र नगर थाना जिपरखा जिला कंचनपुर उम्र 29 वर्ष व सुमित चौधरी पुत्र परमेश्वर चौधरी निवासी ग्राम भासी वार्ड नंबर 08 थाना जिपरखा उम्र 22 वर्ष को मो0 सा0 रजि0 नं0 सु.प.प्र.01 – 010प- 5772 CF- MOTO में  09.01 ग्राम स्मैक परिवहन करते हुए  गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना बनबसा में एफआईआर न0 32/24 अन्तर्गत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है । अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा पुछताछ मे बताया कि वह नानकमत्ता सें स्मैक ले जाकर नेपाल में बेचते है व स्वयं भी स्मैक का  नशा करने के आदी है । अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

अभि0 विनोद बहादुर बरामदगी 

  • 04.32 ग्राम स्मैक
  • 500 रू0 भारतीय
  • 1400 रू0 नेपाली
  • मो0 सा0 सु.प.प्र.01 – 010प- 5772 CF- MOTO रंग नीला – सफेद 

अभि0  सुमित चौधरी  बरामदगी

  •  स्मैक 04.69 ग्राम
  • 1500 रू0 भारतीय
  • 1300 रू0 नेपाली
  • दो मोबाइल  Vivo / Mi

पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह, थानाध्यक्ष बनबसा
  • उपनिरीक्षक मनीष खत्री, प्रभारी एसओजी चम्पावत 
  • उपनिरीक्षक ललित पाण्डेय चौकी प्रभारी बैराज बनवसा 
  • हे0का0 मतलूब खान SOG
  • हे0 का0 गणेश सिंह SOG
  • हे0 का0 जगवीर सिंह
  • हे0 का0 संजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *