कोटद्वार। मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा कांड के एक मुकदमें में आंदोलनकारी महिला से दुष्कर्म के दोषी और पीएसी से सेवानिवृत्त दो सिपाहियों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई जिसका यूकेडी की स्थानीय इकाई ने स्वागत किया है। कहा कि इससे उनका न्याय व्यवस्था पर विश्वास बढ़ा है। पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में दल के संरक्षक डॉ शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि फैसला बहुत देर से आया है, लेकिन न्यायालय ने संतोषजनक फैसला दिया है। रामपुर तिराहा कांड के अन्य दोषियों को भी कठोर सजा मिलनी चाहिए। बैठक में जग दीपक सिंह रावत, सत्य प्रकाश भारद्वाज, प्रवेश चंद्र नवानी, पुष्कर सिंह रावत, रमेश चंद्र कोठारी, सत्यपाल सिंह नेगी, सर्वेंद्र काला, राजेंद्र प्रसाद पंत, विनोद चौधरी, सतपाल नेगी और सर्वेश बड़थ्वाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *