हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार, 23 नवंबर 2025 को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) जन स्वास्थ्य एवं सेवा संवर्धन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और जन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। सम्मेलन में एनएचएम निदेशक डॉ. रश्मि पंत और मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार, डॉ. आर.के. सिंह भी उपस्थित रहे।

सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण नई राज्य कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन रहा। उपस्थित सभी एनएचएम सदस्यों ने सर्वसम्मति से राम संजीवन नौटियाल को संगठन का नया अध्यक्ष चुना। नवगठित अध्यक्ष का सदस्यों ने जोरदार नारों और जनमत के साथ स्वागत किया, साथ ही एक बेहतर और मजबूत संगठन बनाकर राम संजीवन नौटियाल के नेतृत्व में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। राज्यभर से आए स्वास्थ्य कर्मियों और पदाधिकारियों ने इस सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा संवर्धन के विभिन्न पहलुओं और चुनौतियों पर उपयोगी विचार-विमर्श किया, जिसका उद्देश्य राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाना था।

नवगठित राज्य प्रबंधकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी:

सम्मेलन के दौरान प्रमुख पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव किया गया, जो अगले कार्यकाल के लिए संगठन का नेतृत्व करेंगे:

  • संरक्षक: डॉ. मानवीर सिंह
  • अध्यक्ष: राम संजीवन नौटियाल
  • उपाध्यक्ष (महिला): रेखा नेगी
  • उपाध्यक्ष (पुरुष): नितिन सिंह कहेड़ा
  • महासचिव: डॉ. रवींद्र वशिष्ठ
  • सचिव: अखिलेश जोशी
  • कोषाध्यक्ष: अजय कुकरेती
  • ऑडिटर: आशुतोष भट्ट
  • संगठन मंत्री (महिला): सुषमा मल्होत्रा
  • संगठन मंत्री (पुरुष): प्रेम बल्लभ भट्ट
  • प्रवक्ता: डॉ. पंकज जुयाल
  • मीडिया प्रभारी: डॉ. योगेश उनियाल
  • प्रबंधकारिणी समिति (सदस्य): सुखदेव रावत, नीरज उपाध्याय, प्रवीण भट्ट

इसके अतिरिक्त, राज्य कोर कमेटी के पदाधिकारियों में डॉ. संजय चौहान, विमल मौर्य, दिनेश चंद्र मठपाल, गौरव पांडे, नीरज कुमार भट्ट को मुख्य सलाहकार सदस्य नियुक्त किया गया। जबकि दान सिंह भंडारी, गोविंद सिंह कुंजवाल, डॉ. कृष्ण मुरारी गुप्ता, स्मिता तिवारी और कु. अंजली को शिकायत प्रकोष्ठ में जिम्मेदारी दी गई। नवगठित कार्यकारिणी ने घोषणा की है कि वे जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात करेंगे। नई कार्यकारिणी का सिर्फ एक ही उद्देश्य होगा – संगठन को मजबूती के साथ कर्मचारियों के हितों और लाभों को सुनिश्चित करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *