उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण):  पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 व मुहिम उदयन के तहत उत्तरकाशी पुलिस की अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध जंग लगातार जारी है। एसपी उत्तरकाशी द्वारा अवैध नशे के सौदागरों की धर-पकड हेतु सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, एसओजी व एएनटीएफ की टीम को एक्टिव मोड़ पर रहते हुये तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।
पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन/धरासू  प्रशांत कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक धरासू  प्रमोद उनियाल के नेतृत्व में धरासू पुलिस द्वारा सटीक जानकारी एकत्र कर देर रात्रि को चैकिंग अभियान चलाते हुये दैवीसौड़ के पास एक वाहन संख्या UK06 T 4373 (स्विप्ट डिजायर) से पप्पू सिंह पुत्र  सुन्दर सिंह ग्राम कालसी चिन्नायाली सौड  उम्र 36 वर्ष  को अवैध अंग्रेजी शराब का ले जाते हुये गिरफ्तार किया गया।  वाहन से कुल 18 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की गयी। मौके पर से वाहन उपरोक्त को सीज किया गया। लगभग जिसकी कीमत 130000 है । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना धरासू पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

पुलिस टीम

  1. म0उ0नि0 शशि राणा
  2. हे0कानि0 अरविन्द गिरी
  3. कानि0 विजेन्द्र सिंह
  4. कानि0 अजय चंदे



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *