उत्तरकाशी (कीर्तिनिधि सजवाण): मोरी पुलिस द्वारा अवैध रुप से अफीम की खेती करने के मामले में एक अभियुक्त छोटु पुत्र सजनू निवासी ग्राम थुनार मोरी उम्र30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।  मोरी के थुनारा गांव के सीदड़ नामक तोक में कुछ लोगों द्वारा बिना लाइसेंस के अवैध अफीम की खेती की जा रही थी, उक्त स्थान पर पुलिस व प्रसाशन की टीम द्वारा मई 2023 में छापेमारी कर करीब 2 बीघा भू-भाग पर उगाई गयी अफीम की खेती को नष्ट किया गया था तथा अफीम की पैदावार करने वाले लोगों के विरुद्ध थाना मोरी पर NDPS Act की धारा 8/18 में अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही/छानबीन करते हुये कल की देर सांय को मामले में संलिप्त छोटू नामक एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस टीम

  • रणवीर सिंह चौहान- थानाध्यक्ष मोरी
  • कानि0 प्रेम दौरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *