उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण):  अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुये कच्ची शराब बनाते हुये 2 व्यक्तियों को पुलिस व राजस्व की टीम द्वारा 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी,  अर्पण यदुवंशी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी,  अनुज कुमार के निकट पर्यवेक्षण में  SHO कोतवाली,  दिनेश कुमार की देखरेख में उत्तरकाशी पुलिस व राजस्व की टीम के द्वारा   रात्रि में सटीक जानकारी पर धनारी क्षेत्र के खौलिया गांव के जंगलो में छापेमारी की गयी, छापेमारी के दौरान खौलिया, मौर्या पानी तोक में प्राथमिक विद्यालय के ऊपर जंगल में गदेरे से रमेश सिंह व बलबहादुर नाम के 2 व्यक्तियों को कच्ची शराब निकलते करते हुये गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब की कसीदगी में प्रयुक्त भट्टी व उपकरण बरामद किये गये। मौके पर पुलिस व राजस्व की टीम द्वारा करीब 250 लीटर लाहन नष्ट किया गया है। शराब की निकलते  आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग जीवन यापन व परिवार के पालन पोषण हेतु कच्ची शराब बनाकर बेचने का काम करते हैं।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध राजस्व चौकी हिटाणु/ढुंगी में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है, अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम

  1. उ0नि0  तस्लीम आरिफ- चौकी प्रभारी डुण्डा
  2. उ0नि0 दीप शिखा
  3. रा0उ0नि0  प्रेम सिंह नाथ- राजस्व चौकी हिटाणू डुण्डा
  4. अ0उ0नि0 मनीष कवि
  5. अ0उ0नि0  सुनील राज
  6. कानि0  संजय कुमार
  7. कानि0  दीपक चौहान
  8. कानि0  अनिल कुमार
  9. कानि0  प्रेम लाल
  10. कानि0  अनिल कुमार
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *