उत्तरकाशी : अगर आपको भी भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में भर्ती होने है, तो आईअीबीपी (ITBP) आपको खुद भर्ती के लिए तैयार करेगी। इसके लिए आईटीबीपी (ITBP) के मातली कमाडेंट कार्यालय की ओर से 25 सितंबर से युवाओं को भर्ती के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।

ITBP की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार उत्तरी फ्रंटियर के तहत जिला उत्तरकाशी के मूल निवासियों को आईटीबीपी (ITBP) में कॉस्टेबल (GD) पद के लिए प्रस्तावित स्पेशल भर्ती रैली का आयोजन किया जाना है। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यार्थियों के शारीरिक दक्षता को बढ़ाने के लिए 25 सितंबर से प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। मातली में तैनात इंस्पेक्टर से और भर्ती पूर्व प्रशिक्षण समिति के सदस्य गंभीर सिंह जयाड़ा ने प्रशिक्षण दिए जाने की पुष्टि की है।

Indo-Tibetan Border Police - Wikipedia

 

2022 में SSC की ओर से भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में सिपाही जनरल ड्यूटी के पद पर नियुक्ति के लिए भर्ती परीक्षा में जो पद रिक्त रह गए थे, उन्हें विशेष भर्ती रैली के माध्यम से भरने के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस की ओर से गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था। हालांकि, अब तक इससे संबंधित कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है कि भर्ती रैली कब की जाएगी, लेकिन भर्ती रैली की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *