पिथौरागढ़ : धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर गर्बाधार के समीप आदि कैलाश यात्रियों को ला रहा वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमें चालक सहित 6 लोग सवार थे। इनमें चार बेंगलुरू के बताए जा रहे हैं। दुर्घटनास्थल के बेहद खतरनाक होने और भारी बारिश के चलते कल रेस्क्यू नहीं किया जा सका। आज रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आदि कैलाश यात्रियों को लेकर धारचूला की ओर लौट रही जीप मंगलवार को करीब ढाई बजे गर्बाधार के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर धारचूला, पांगला थानों से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। इसी दौरान क्षेत्र में बारिश होने से पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इसके चलते जवान रेस्क्यू के लिए खाई में नहीं उतर सके।

दुर्घटनाग्रस्त जीप में जिन लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है उनके नामों की सूची पुलिस को ITBP से मिली है। इस सूची के अनुसार जीप में बैंगलुरू निवासी आदि कैलाश यात्री सत्यवर्धा परीधा, नीलापा आनंद, मनीष मिश्रा और प्रज्ञा वारसम्या सवार थे। जबकि,  हिमांशु कुमार और वीरेंद्र कुमार स्थानीय हैं। धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर जीप दुर्घटनाग्रस्त हुई है। पुलिस और SDRF की टीम भेजी गई थी, लेकिन बारिश और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू नहीं आप्रेशन शुरू सका। पहाड़ी से पत्थर गिरने से भी बाधा पहुंची। आईटीबीपी से मिली सूची के अनुसार जीप में छह लोग बताए जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *