हरिद्वार : अगर कोई सरकारी अधिकारी ईमानदारी से नौकरी करता है, तो वह एक अच्छी लाइफस्टाइल जी सकता है। लेकिन, कई सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की दौलत और बंगलों के चर्चे आपने जरूर सुने होंगे। कुछ लोगों ने देखें भी होंगे। ऐसा ही एक अधिकारी, बहुत बड़े नहीं, बल्कि छोटे अधिकारी के खूब चर्चे हैं। उसकी संपत्ति करोड़ों में है। वो जितना एक साल में अपनी वेतन से कमाता है, उससे 314 गुना ज्यादा उसकी संपत्ति है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसने ये संपत्ति कहां से और कैसे कमाई होगी?

ग्राम विकास अधिकारी के पास एक मर्सिडीज़ कार है, जिसकी कीमत 50 लख रुपये। इसके अलावा एक और कर है, जिसकी कीमत 24 लख रुपये है। हरिद्वार में उसकी पत्नी के नाम पर 7 प्लॉट हैं। यूपी में एक प्लॉट और एक दो मंजिला मकान है और इसके अलावा कई अन्य संपत्तियां भी हैं।

आय से अधिक संपत्तियां अर्जित करने के मामले में विजिलेंस ने हरिद्वार के लक्सर ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ चार साल पहले मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में उसकी संपत्ति ज्ञात स्रोत से अर्जित धन से करीब 314 फीसदी अधिक है। इसमें लग्जरी गाड़ियों से लेकर गाजियाबाद में आलीशान दो मंजिला मकान तक शामिल है। आरोपी को आज शनिवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत रामपाल सिंह का वेतन करीब एक लाख रुपये है। वह मर्सिडीज से चलता है और हरिद्वार से लेकर गाजियाबाद तक उसकी संपत्तियां हैं। अब यह ग्राम विकास अधिकारी सलाखों के पीछे है। विजिलेंस ने चार सालों तक जब जांच की तो जांच टीम भी दंग रह गई। 

एसएसपी विजिलेंस धीरेंद्र कुमार गुंज्याल ने बताया कि आरोपी रामपाल के खिलाफ 2020 में देहरादून सेक्टर में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसकी एक जनवरी 2007 से लेकर 31 दिसंबर 2018 तक की आय और खर्च का हिसाब किया गया। पता चला कि उसने इस, बीच करीब डेढ़ करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि, खर्च इससे कहीं ज्यादा 6.23 करोड़ रुपये किए हैं। यह उसकी आय से लगभग 4.72 करोड़ रुपये यानी लगभग 314 प्रतिशत अधिक है। रामपाल सिंह निवासी कनखल, हरिद्वार को इस खर्च और आय से संबंधित पूछताछ के लिए बुलाया गया था। 

लेकिन, इसके बारे में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर उसके खिलाफ अभियोजन चलाने की अनुमति शासन पहले दे चुका था। ऐसे में उसे विजिलेंस कार्यालय से ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पत्नी के नाम पर संपत्तियां

  • हरिद्वार में सात भूखंड

  • गाजियाबाद में एक दो मंजिला मकान और प्लॉट

  • बुलंदशहर में एक भूखंड

  • एक मर्सिडीज कार -कीमत करीब 50 लाख रुपये

  • एक कार-कीमत 24 लाख रुपये

  • तीन दोपहिया वाहन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *