पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में बुधवार को बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, जिलाध्यक्ष हिमानी वैष्णव ने शिरक्कत की। सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा भाजपा सरकार ने केन्द्र सरकार और राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाओं ने लोगों की आजिविका बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने का कार्य किया गया है।

सम्मेलन में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को इस क्षेत्र में विकास की गति को बढ़ने प्रत्याशी बनाया गया है। हम सभी को उनके साथ खड़े होकर विकास को गति देने के लिए उन्हें अपना आशीर्वाद देना है। कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा भाजपा सरकार ने देश के प्रगति का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने का काम किया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया। हमारी सरकार आंगनबाड़ी के बच्चों को पोषणयुक्त देने का कार्य कर रही हैं। राज्य सरकार महालक्ष्मी किट देने का काम कर रही है। हमारी सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार सभी को आवास देने का काम करेगा। उन्होंने कहा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान करें तभी इस क्षेत्र का विकास होगा। इस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ हिमानी वैष्णव, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, ललित मिश्रा, राधा रानी रावत, वत्सला सती, वीरेन्द्र पाल भंडारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *