रुड़की : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रुड़की की शाखाओं पर वर्ष प्रतिपदा मनाया गया । संघ प्रतिवर्ष 6 उत्सव मनाता है, जिसमे चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा संघ का प्रथम उत्सव है। जिसको आज रुड़की नगर की 44 शाखाओं द्वारा मनाया गया। संतोषी माता मन्दिर मैदान मे गंगा, चाणक्य व शिवाजी शाखा के स्वयसेवको को सम्बोधित करते हुए जिला प्रचारक – रुड़की जितेन्द्र द्वारा कहा गया कि चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा पर ब्रहमा जी द्वारा सृष्टि की उत्पति की गयी। मर्यादा पुरुतोत्तम भगवान श्री राम जी तथा धर्मराज युधिष्टिर का सिहांसन इसी दिन हुआ। गुरु अंगददेव जी का जन्म वरुणावत्तर झुलेलाल जी जन्म आर्यसमाज की स्थापना ‘ विक्रमादित्य द्वारा शको को हराकर विक्रमी सवत् का प्रारम्भ 2082 तथा युगान्ध 5127 का प्रारम्भ भी इसी दिन हुआ।

संघ संस्थापक डॉ केशवराव बलिराम हेडग्रेवार का जन्म भी इसी दिन हुआ था। आज से ही नवदुर्गा पूजन प्रारम्भ होता है। यह दिन हमारे लिए गौरवशाली इतिहास परम्परा सांस्कृतिक विरासत का प्रतिक है। डॉ केशवराव बलिराम हेडग्रेवार द्वारा 1925 में नागपुर मे संघ की स्थापना करते हुए संघ का उद्देश्य भारत माता को परम वैभव पर पहुंचा कर विश्व गुरु बनाना है। जिसके सकारात्मक परिणाम दिखायी दे रहे है। उन्होंने कहा कि संघ विभिन्न क्षेत्रो में निस्वार्थ सेवा राष्ट – निर्माण समाज सेवा और सांस्कृतिक सरक्षण के मे कार्यरत है। रूडकी नगर द्वारा 6 अप्रैल सांय चार बजे नेहरू स्टेडियम में एकत्रित होकर पथ संचलन किया जायेगा। जिसमे हजारो की संख्या मे गणवेशधारी स्वयसेवक पथ संचलन कर अनुशासन का परिचय देंगे। सभी शाखाओं से स्वयसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *