कोटद्वार । विकासखण्ड मुख्यालय में विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया । जिसमें रिखणीखाल ब्लॉक के प्रथम व्यक्ति मनोहर लाल देवरानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । जिसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । कार्यक्रम में लगभग 25 महिला मंगल दलों ने अपने व्यस्ततम जीवन से समय निकाल कर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया । पारम्परिक लोकगीत में ग्राम पंचायत बयेला तल्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व पारम्परिक लोकनृत्य में मैंदनी ने प्रथम स्थान साथ ही एकांकी नाटक में सिरवाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर रिखणीखाल खण्ड विकास अधिकारी सुयाल, युवा कल्याण अधिकारी इमरान, कृषि अधिकारी, विकासखंड मुख्यालय के सभी अधिकारीगण, बयेला तल्ला,भयांसू, जुकनिया, घोटला, कंडिया, गुठेरता, अकरोड़ा, टकोली के सम्मानित प्रधान मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *