कोटद्वार। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं मनवर सिंह आर्य और वीरेंद्र नेगी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दिवंगत दोनों विभूतियों ने जीवन भर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य किया और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया। जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि दोनों विभूतियों का निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। पार्टी के लिए दिए गए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शंकेश्वर सेमवाल, ओम प्रकाश कोटला, गुड्डू सिंह चौहान, नीलम रावत, गोकुल सिंह नेगी, विनोद नेगी, मदन सिंह नेगी, मोहन रावत और अमित राज सिंह, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, पूर्वसैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र बिष्ट, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय रावत,वरिष्ठ महिला नेत्री मीना बछवाण, प्रदेश सचिव गणेश नेगी, महासचिव बृजपाल सिंह नेगी, सतेंद्र नेगी, चंद्रमोहन सिंह, विजय माहेष्वरी, सुनील सेमवाल, राकेश शर्मा सुदर्शन सिंह,राजेन्द्र गुसाईं, सुरवीर सिंह खेतवाल, बृजमोहन सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी पानसिंह अधिकारी, राजेन्द्र असवाल ,उपेंद्र नेगी, आसतोष वर्मा,एस एस पुंडीर बिरेन्द्र सिंह रावत अनिल वर्मा आदि सम्मिलित हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *