रांची : जमीन घोटाले में फंसे सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। ईडी से पूछताछ के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। वहीं सत्तापक्ष की ओर से चंपई सोरेन को नया नेता चुन लिया गया है। चंपई सोरेन जेएमएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष भी है। और हेमंत सोरेन कैबिनेट में कल्याण मंत्री भी है। झारखंड में तेजी से बदलते राजनीतिक परिदृश्य के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की ओर से चंपई सोरेन को नया नेता चुन लिया गया है। सत्तापक्ष की ओर से इससे संबंधित समर्थन भी राज्यपाल को सौंपा। अब राज्यपाल को अगले कदम पर फैसला लेना है। इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन भी राजभवन पहुंचे। जेएमएम की सांसद महुआ मांझी ने बताया कि वे ईडी हिरासत में ही राजभवन पहुंचे और अपना त्यागपत्र सौंपा।

रांची जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन को ईडी ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। खबरों की मानें तो हेमंत सोरेन की कस्टडी के लिए ईडी गुरुवार को उन्हें अदालत में पेश करेगी। ईडी हेमंत के खिलाफ पुख्ता सबूतों के साथ अदालत का रुख करेगी। ईडी की हिरासत में लिए जाने के बाद हेमंत ने बुधवार की देर शाम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया। गवर्नर ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया। हेमंत के इस्तीफे के तुरंत बाद महागठबंधन ने 43 विधायकों के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। इधर हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद ईडी उन्हें गिरफ्तार कर बुधवार की रात अपने दफ्तर ले गई। हेमंत सोरेन को रात तकरीबन 8.30 बजे राजभवन पहुंचे थे। रात आठ बजे हेमंत सोरेन ने सत्ता पक्ष के विधायकों से मुलाकात की। इसके बाद चंपई सोरेन को नेता विधायक दल के तौर पर चुना गया। हेमंत सोरेन के बाद अब चंपई सोरेन राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *