कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के दर्शनशास्त्र विभाग की परिषद एवं आईक्यूएससी के संयुक्त तत्वाधान में निबंध व भाषण प्रतियोगिता शीर्षक धर्म व दर्शन का मानव जीवन में महत्व विषय पर आयोजित की गई । दर्शनशास्त्र विषय में अध्यनरत छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपने ज्ञान व प्रवीणता का परिचय दिया। इस अवसर पर विभाग प्रभारी प्रोफेसर आशा देवी, अर्थशास्त्र के विभाग प्रभारी प्रोफेसर यादव, राजनीति विज्ञान के विभाग प्रभारी डॉ अजीत सिंह, संस्कृत विभाग की विभाग प्रभारी डॉ अरुणिमा, गृह विज्ञान की विभाग प्रभारी डॉ सीमा कुमारी तथा डॉ नवरत्न, डॉ सुमन कुकरेती, डॉ विजयलक्ष्मी, डॉ पूनम गैरोला इत्यादि उपस्थित रहे ।  निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोनिका, द्वितीय स्थान गौरव, तृतीय स्थान अंशिका काला ने प्राप्त किया वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गौरव, द्वितीय स्थान अंशिका एवं तृतीय स्थान ज्योति ने प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *