कोटद्वार । रोटरी क्लब कोटद्वार व बेस चिकित्सालय कोटद्वार के तत्वावधान मे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूली बच्चों की लकड़ी पड़ाव में पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गयी । जिसमें जनता से 5 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो खुराक पिलाने की अपील की गयी । गाड़ीघाट स्थित जेपी इन्टर कालेज में आयोजित उक्त रैली का शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने किया । इस अवसर पर उन्होंने पोलियो खुराक पिलाने की अपील की ।
रैली झुलाबस्ती, मोविननगर, स्टेडियम कालोनी, लकड़ी पड़ाव, प्रजापतिनगर, काशीरामपुर तल्ला होते हुए वापस जेपी इण्टर कालेज मे समाप्त हुई । इस अवसर पर वाईपी गिलरा ने विचार व्यक्त किए । रैली मे नगर पालिका प्राथमिक विद्यालय नम्बर 3 व 11 तथा जेपी इण्टर कालेज के लगभग 100 बच्चो ने भाग लिया। बच्चो को बिस्कुट वितरित किए गए । इस अवसर पर अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल, सचिव प्रतिभा गुप्ता, पल्स पोलियो प्रभारी गोपाल बंसल, वाईपी गिलरा, विजय कुमार माहेश्वरी, डीपी सिंह, सुभाष बहुगुणा, मुन्नी रावत, केसी कुकरेती, विवेक कुकरेती, पूनम नेगी, चन्द्रमोहन सिंह नेगी, सुषमा गौड़ इत्यादि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *