कोटद्वार । रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे विभिन्न क्षेत्रों की तीन महिलाओ को व क्लब की दो  महिलाओं को सम्मानित किया गया । रविवार को नजीबाबाद रोड़ स्थित रोटरी सामुदायिक भवन में आयोजित समारोह का शुभारंभ अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओ का भी बहुत बड़ा हाथ है ।आज महिलाओं को और अधिक सशक्त व मजबूत बनाने की जरूरत है । कहा कि आज महिलाए विभिन्न गतिविधियो मे बढ़ चढ़कर भाग ले रही है । हमें महिला सशक्तिकरण के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे ।
इस अवसर पर वाईपी गिलरा, विजय कुमार माहेश्वरी ने विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रो की तीन  महिलाए राबाइ कालेज घमण्डपुर की प्रवक्ता पूनम कनौजिया, सामाजिक कार्यकर्ता रजनी नेगी व दिव्या दिव्यांग सोसायटी की संस्थापिका कविता मलासी को प्रशक्ति पत्र व शोल उड़ाकर सम्मानित किया गया तथा क्लब की सचिव प्रतिभा गुप्ता व अन्य दो महिला सदस्यों प्रतिभा गुप्ता व बीना रावत को भी उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का संचालन बीना रावत ने किया । इस अवसर पर अध्यक्ष  कुलदीप अग्रवाल, सचिव प्रतिभा गुप्ता, उपसचिव डीपी सिंह, कोषाध्यक्ष सचिन गोयल, अमित  अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अनीत चावला, शरत चन्द गुप्ता, अनिल भोला, कमल गुप्ता, गोपाल बंसल, वाईपी गिलरा, गुरबचन सिंह, डीपी सिंह, संजीव अग्रवाल, दिनेश रस्तोगी, अमित अग्रवाल,धनेश अग्रवाल, ऋषि ऐरन, अशोक अग्रवाल, ज्योति स्वरूप उपाध्याय, दिनेश चन्द्र, विजय कुमार माहेश्वरी सीनियर, बीना रावत इत्यादि सदस्य उपस्थित थे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *