लैंसडाउन । अभ्युदय परिवार ने गुरुवार को उत्तराखंडी लोकपर्व फूलदेई धूमधाम से मनाया गया । बालिकाओं ने सुबेदार मौहल्ले, कुमाऊनी मौहल्ले व सदर बाजार में घर-घर जाकर लोगों की देहलीज का फुल, चावल, गुड़ से पूजन किया और सब को आशीर्वाद दिया लोगों ने बच्चों को पैसे, फल, गिफ्ट भेंट किए  । फूलदेई पर्व को लेकर बालिकाएं बहुत उत्साहित थी बच्चों ने अपनी पूजा की टोकरी और थाली बुरांश के और बहुत से फूलों से सजाई थी । अभ्युदय परिवार की संयोजक भावना वर्मा ने कहा कि बालिकाएं बहुत दिन पहले से फूलदेई पर्व की तैयारी कर रही थी इस प्रकार के आयोजन से बच्चे कुछ सिखाते हैं और अपनी परम्परा और संस्कृति को जीवित रखते हैं। इस अवसर पर विपना जोशी, चन्द्रकान्ता बौढियाल, चन्दा नेगी, पुष्पा वर्मा, ज्योति वर्मा, पंखुड़ी, अपेक्षा, मानसी, दिया, रिद्धि सहित कई बच्चियां उपस्थित रहीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *