देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयपाल सजवाण ने पार्टी के सभी पदों समेत पार्टी की प्राथमिक सदस्ता से भी इस्तीफा दे दे दिया है। विजयपाल सजवाण अब भाजपा में अपनी नई पारी की शुरूआत करेंगे। सजवाण कल दिन में दो बजे BJP मुख्यालय में भाजपा का दामन थमेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सजवाण को प्रीतम सिंह का करीबी माना जाता है। सजवाण लोकसभा का टिकट भी मांग रहे थे। लेकिन, उनको टिकट नहीं दिया गया। माना जा रहा है कि इसके चलते ही उन्होंने पार्टी से अलविदा कहा है। हालांकि, अपने इस्तीफे में उन्होंने पारिवारिक कारण बताए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *