हरिद्वार। 03 अप्रैल (सूचना)। मेलाधिकारी दीपक रावत व पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल शनिवार को श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा निर्वाण, कनखल के धर्मध्वजा स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए।
मेलाधिकारी ने वहां पूजा-अर्चना की तथा अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेन्द्र गिरि जी, निरंजनी अखाडे़ के सचिव रविन्द्रपुरी जी, श्रीमहंत बाबा जीवनदास जी, श्रीमहंत भगतराम जी, श्रीमहंत मंगलदास जी, श्रीमहंत आकाशमुनि जी, श्रीमहंत सुरजीतमुनि जी, श्रीमहंत धुनीदास जी आदि संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर मेलाधिकारी का फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया गया।


इस दौरान धर्म ध्वजा स्थापना स्थल पर हेलीकाॅप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई।
इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह, उप मेलाधिकारी किशन सिंह नेगी, सहित अन्य साधु-संत एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
……………………………………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *