कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल में घास लेने के लिए गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 10 बजे आमसौड़ निवासी नीलम देवी घास काट रही थी तभी गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। साथी महिलाओं के चिल्लाने पर गुलदार भागा। स्थानीय नागरिकों ने महिला को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया जहां पर उसका उपचार चल रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *