चमोली : अमरनाथ गुफा के बारे आप जानते ही होंगे। अमरनाथ गुफा में बाब बर्फानी विराजमान होते हैं। अमरनाथ गुफा जम्मू-कश्मीर में है यह भी आप जानते ही हैं। ठीक उसी तरह उत्तराखंड में भी बाबा बर्फानी दर्शन देते हैं। उत्तराखंड के बाबा बर्फानी को छोटे अमरनाथ के नाम से जाना जाता है। छोटे अमरनाथ भारत चीन सीमा पर उत्तराखंड में नीती घाटी के मलारी में बाबा बर्फानी दर्शन देते हैं। यहां पर बाबा बर्फानी बिल्कुल अमरनाथ धाम के स्वरूप में विराजमान हैं। बर्फबारी के कारण सड़क बंद हो गई थी। लेकिन अब सड़क खुलने के बाद एक बार फिर से बाबा टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन होने लगे हैं। उनके दर्शन के लिए श्रदालु पहुंचने लगे हैं।

उत्तराखंड के चमोली जिले के मलारी में भी बाबा बर्फानी विराजमान हैं। मलारी जोशीमठ से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्थान को लोग छोटे अमरनाथ और टिम्मरसैंण महादेव के नाम से जानते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए भक्तों को डेढ़ किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती है। बर्फबारी का मौसम शुरू होने के साथ ही बाबा भोलेनाथ मलारी में अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। चारों ओर बर्फीले पहाड़ों से घिरे इस स्थान के बीच भगवान शिव बर्फीले शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं। यहां बाबा के दर्शन के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। छोटे अमरनाथ और टिम्मरसैंण महादेव पर लोगों की खासी आस्था है। इस साल भी दर्शनों के लिए भक्त काफी संख्या में टिम्मरसैंण महादेव पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *