देहरादून में नाइट कर्फ्यू, 30 अप्रैल तक सभी स्कूल बंद
देहरादून। तीरथ सरकार ने त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में हुई गैरसैंण कमिश्नरी की घोषणा को स्थगित कर दिया है। कैबिनेट की शुक्रवार देर शाम हुई बैठक में गैरसैंण कमिश्नरी के फैसले को स्थगित करने पर मुहर लगा दी गई। इसके अलावा कैबिनेट ने देहरादून में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नगर निगम क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है।
नाइट कर्फ्यू रात्रि 10 से सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। इसके साथ ही देहरादून के चकराता, कालसी क्षेत्रों को छोड़कर शेष जिले, संपूर्ण हरिद्वार जिला, नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र और नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्र में 30 अप्रैल तक कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय भी लिया गया। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना को भी मंजूरी दी है। पुत्री के जन्म लेने पर यह किट दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *