टिहरी : आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के दृष्टिगत नोडल ऑफिसर एएमएफ टिहरी गढ़वाल ने टिहरी एवं नरेन्द्रनगर विधानसभा के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित के निर्देशन में बुधवार को नोडल ऑफिसर एएमएफ/जिला शिक्षा अधिकारी प्रा.शि., टिहरी गढ़वाल विनोद कुमार ढौंडियाल द्वारा टिहरी एवं नरेन्द्रनगर विधानसभा के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। नोडल ऑफिसर ने बुधवार को रा.प्रा.वि.रानीचौरी, रा.प्रा.वि. वीड, रा.प्रा.वि. माणदा, रा.प्रा.वि. छाती, रा.प्रा.वि. जगेठी, रा.प्रा.वि. कृथवालगांव एवं रा.प्रा.वि. दुवाकोटी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि समस्त मतदान केन्द्रो पर मतदान हेतु सभी सुनिश्चित न्यूनतम सुविधायें सही पायी गई। रा.प्रा.वि. छाती एवं रा.प्रा.वि. कृथवालगांव में छात्र संख्या कम होने के कारण वर्तमान में दोनों विद्यालयों का संचालन नहीं हो रहा है, जबकि विद्यालयों में मतदान केन्द्रों की मूलभूत सुविधाएँ सही पायी गयी। रा.प्रा.वि. कृथवालगांव में शौचालय निर्माण का कार्य अन्तिम चरण में है, जिसे शीघ्र पूर्ण कराने एवं कक्षा में एलईडी बल्ब लगाये जाने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *