देवाल (चमोली)। चमोली जिले के पूर्वी पिंडर रेंज देवाल के सिलगी, कलकोट, पोखरी गाड़ के जंगलों में लगी आग से लाखों रुपए की वन संपदा जलकर स्वाहा हो गई है। वन विभाग की टीम दो दिन जंगल में आग बुझाने में जुटी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य ओडर पान सिंह गडिया ने बताया है कि दो अप्रैल से सिलगी, कलकोट में आग लगी है। जो पूरे जंगल में फैलती जा रही आग पोखरी गाड़ के जंगलों तक पहुंच गई। आग से सैकड़ों हैक्टेअर जंगल जल गया है वन सम्पदा  भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने वन विभाग से जंगलों में आग लगाने वाले असमाजिक तत्वों पर ‌ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। इधर वन विभाग की टीम जंगलों में आग बुझाने में जुटी हुई है।

इधर, वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया है कि दो दिन से वनकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रही है। तेज हवा चलने आग पर नियंत्रित नहीं हो पा रहा थी। गुरुवार को आग को  वन कर्मियों के अथक प्रयास से बुझा दिया गया है। उन्होंने कहा जंगल में आग लगाने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *