देवाल (चमोली)। चमोली जिले के थराली विधानसभा के कांग्रेस के पूर्व विधायक  जीत राम टम्टा ने देवाल क्षेत्र के हाट कल्याणकारी, उलंगरा, काडेई, ल्वाणी, मुदोली, लोहाजंग में जन सम्पर्क गढ़वाल संसदीय सीट के प्रत्याशी गणेश गोदियाल अपना आशीर्वाद देने की अपील की। देवाल में उनकी अगवाई में सेलखोला गांव के भाजपा बुथ अध्यक्ष ने कांग्रेस का दामन थामा इनके अलावा कई अन्य लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष कलम सिंह गडिया ,राकेश मिश्रा, पूर्व जेष्ठ प्रमुख मोहन राम आर्य, कुंदन राम, हीरा पहाड़ी, पीएस बिष्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *