लैंसडाउन : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल के द्वारा लोक सभा निर्वाचन 2024 हेतु मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया । कार्यक्रम के प्रारम्भ में SVEEP के अन्तर्गत एनएसएस, रोवर्स रेंजर्स, एनसीसी यूनिट तथा महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं सहित प्राध्यापकों, कर्मचारियों ने मतदाता शपथ ली गयी । महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.लवनी रानी राजवंशी द्वारा प्रथम बार मतदान करने वाले छात्र-छात्राओं को मतदान करने तथा स्वयंसेवी के रूप में मतदान में सहयोग हेतु के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात् महाविद्यालय से समीप के क्षत्रों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी । कार्यक्रम में प्रो. एस.पी. मधवाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना नौटियाल, रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डॉ. विनीता, डॉ. प्रीती रावत, डॉ.वन्दना ध्यानी, डॉ. शिप्रा शर्मा, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ.नीना शर्मा, राजीव रजवार तथा सभी कर्मचारी उपस्थित रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *