कोटद्वार। नगर उद्योग व्यापार मंडल कोटद्वार के चुनाव आगामी 26 मई को दीपक वेडिंग प्वाइंट गोविंदनगर में संपन्न होंगे। चुनाव में करीब 1600 व्यापारी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नामांकन पत्रों की बिक्री 15 मई से शुरू होगी। व्यापार मंडल के चुनाव की घोषणा होते ही बाजार में चुनावी हलचल शुरू हो गई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित चुनाव समिति की बैठक में चुनाव की तिथियां तय की गई। अध्यक्ष राकेश गर्ग ने बताया कि 15 और 16 मई को नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। नामांकन पत्र की बिक्री नजीबाबाद रोड स्थित श्याम संस प्रतिष्ठान से अजय गुप्ता करेंगे । नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। 17 और 18 मई को प्रत्याशी अपना नामांकन करा सकेंगे। अगले दिन 19 मई को नामांकन पत्रों जांच की जाएगी। 20 मई तक प्रत्याशी नाम वापसी कर सकते हैं। इसी दिन वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। बताया कि अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए 3100 रुपए और महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए 2,100 रुपए शुल्क देय होगा। उन्होंने बताया कि 26 मई को दीपक वेडिंग प्वाइंट में सुबह 9 बजे से सांय 3 बजे तक मतदान होगा। शाम 4 बजे मतगणना शुरू होगी और देर शाम मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *