कोटद्वार। शहर के पुराने व्यापारियों ने व्यापार संघ पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया है। पुराने व्यापारियों ने सदस्यता अभियान चलाते हुए उन्हें भी व्यापार संघ में शामिल करने की मांग की है। इस संबंध में व्यापारी अतुल भट्ट, दिनेश जुयाल और आशीष भाटिया ने उपजिलाधिकारी व व्यापार संघ चुनाव अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कोटद्वार शहर में पुराने व्यापारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। व्यापारियों के हितों की रक्षा व उनकी समस्याओं को उठाने के लिए पूर्व में व्यापार संघ का कब्जा किया गया था। वर्तमान में कुछ व्यापारियों ने इस पर अपना कब्जा कर लिया है। अब पुराने व्यापारियों से किसी भी तरह की राय नहीं ली जाती। कहा कि उन्हें 26 मई को होने वाले व्यापार संघ चनाव के संबंध में भी जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में व्यापार संघ का पुराने व्यापारियों को बेहतर नेतृत्व नहीं मिल पायेगा। इसलिए पुराने व्यापारियों को व्यापार संघ में शामिल किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *