कोटद्वार । नगर निगम कोटद्वार के पदमपुर मोटाढांग में गेप्स के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय डॉक्टर जय प्रकाश कंडवाल की 49 वीं जयंती पर भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्य अतिथि सेवानिवृत एडीओ रविन्द्र सिंह रावत ने भगवान श्री राम एवं डॉक्टर जय प्रकाश कंडवाल के चित्र के सम्मुख श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि महापुरुष कम समय के लिए ही धरती पर अवतरित होते हैं लेकिन अपने अल्प समय में ही समाज को बहुत कुछ दे जाते हैं। आज भी पट्टी कोडिया, तल्ला बदलपुर एवं लैंसडाउन की जनता स्वर्गीय डॉक्टर कंडवाल के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए योगदान को नही भूलती। 
बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया तत्पश्चात रेखा ध्यानी एवं  कुमारी वैशाली ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की व कुलदीप मेंदोला ने स्वस्तिवाचन किया। महामंत्री इंजिनियर जगत सिंह नेगी ने डॉक्टर कंडवाल के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत एडीओ रविन्द्र सिंह रावत के हाथों गेप्स की अध्यक्ष नीरजा गौड़ को उनके उत्कृष्ट सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक कार्यों के लिए वर्ष 2024 का डॉक्टर जय प्रकाश कंडवाल सम्मान से सम्मानित किया गया। मनमोहन काला ने श्रीमती गौड़ का जीवन परिचय प्रस्तुत किया तो संस्थापक निदेशक आरबी कंडवाल ने सम्मान पत्र का वाचन किया । इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने नीरजा गौड़ का माल्यार्पण के साथ अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न  एवं तिलक के साथ सम्मान राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नीरजा गौड़ ने सम्मानित होने पर संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं डॉक्टर जय प्रकाश कंडवाल के आदर्शो पर चलने को सदैव वचन वध रहूंगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *