पटना : देश में लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद NDA को सरकार बनाने की भागीदारी मिली, 9 जून को नरेंद्र मोदी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वहीं केंद्रीय मंत्रीमंडल में बिहार से आठ सांसदों को शामिल होने का मौका मिला है। जिसमें चार केंद्रीय मंत्री और चार MOS यानी राज्य मंत्री के पद हैं।

जदयू के मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह केंद्रीय मंत्री, बेगूसराय से भाजपा के सांसद गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री, गया से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के सांसद जीतन राम मांझी केंद्रीय मंत्री, हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान को केंद्रीय मंत्री, उजियारपुर सीट से भाजपा के सांसद नित्यानंद राय केंद्रीय राज्य मंत्री, मुजफ्फरपुर सीट से भाजपा के सांसद राज भूषण चौधरी केंद्रीय राज्य मंत्री, जदयू कोटे से राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर केंद्रीय राज्य मंत्री, राज्यसभा में भाजपा के सांसद सतीश दुबे केंद्रीय राज्य मंत्री का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *