उत्तरकाशी : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल रात को एक यात्री बस वाहन संख्या-UK06 PA-1218 गंगोत्री धाम से वापस उत्तरकाशी की और आ रही थी। गंगानानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 15-20 मीटर नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। है। बस में वाहन चालक व परिचालक सहित कुल 29 (12 महिला 45 पुरुष/02 बालिका) लोग सवार थे। जिसमें 14 लोग सामान्य घायल और 12 लोग गम्भीर घायल हुए। हादसे तीन लोगों की मौत हो गई। प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी में लाया है। प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी में घायलों का प्राथामिक उपचार के पश्चात सभी घायलों को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में लाया गया है। जिला चिकित्सालय में कुल 12 गम्भीर घायलों का प्राथमिक उपचार के पश्चात हायर सेन्टर एम्स ऋषिकेष / दून अस्पताल दून में रैफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *