कोटद्वार । वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड़ करने की धमकी देने वाले गैंग की महिला अभियुक्ता को पुलिस ने हरियाणा से धर दबोचा। विगत चार मई को स्थानीय निवासी कोटद्वार ने कोतवाली कोटद्वार पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वादी की वीडियो एडिट कर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड़ करने की धमकी देकर मुझसे 3 लाख 54 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने आम जनमानस के साथ हो रही इन नवीन प्रकार की धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी कर घटना का अनावरण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्गत निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम ने ठोस साक्ष्य संकलन व कुशल सुरागरसी पतारसी कर अथक प्रयासों से उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्ता पवन पुत्री दिलबाग सिंह निवासी, ग्राम- डूढीपुर नौशेरा मज्जा सिंह थाना शेखवा, जिला-गुरुदासपुर पंजाब, हाल-नि0 किरायदार दीपक कुमार निकट कृष्णा मार्केट टेरी शॉप बिनोला, थाना- बिलासपुर को बिलासपुर, हरियाणा से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेशकर कर जेल भेज दिया गया है अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *