कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडाचौक में उत्तराखण्ड में हुए उद्यान विभाग में घोटाले के खिलाफ प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया, साथ ही उद्यान मंत्री गणेश जोशी के तुरंत इस्तीफे की मांग की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की शह में भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा उद्यान विभाग में करोड़ों का घोटाला किया गया, फलदार पौधों की खरीद में गड़बड़ियां की गई। नर्सरी के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया,15 लाख पौधे लगाने के बहाने 70 करोड़ रुपये खर्च कर दिये गए ,महंगे दामों पर बीज खरीदे गए, विभाग ने एक ही दिन में वर्कऑर्डर जारी कर उसी दिन जम्मू कश्मीर से पौधे लाना दिखाया है । जिसका भुगतान भी कर दिया गया है । सबसे बड़ी बात तो ये थी कि जिस कंपनी से पौधे खरीदवाना दिखाया, उसे लाइसेंस ही उसी दिन मिला था जिस दिन खरीद हुई, यही नहीं बिना लेखाकार के हस्ताक्षर के ही करोड़ों के बिल ठिकाने लगा दिए गए । ये एक बहुत बड़ा घोटाला है और सरासर जनता के पैसे का दुरुपयोग है। कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। पुतला दहन करने वालों में  वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रवेश रावत, रंजना रावत, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत, सेवादल के महानगर अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, विजय नारायण सिंह, राकेश शर्मा, बलवीर सिंह रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *