देहरादून : 23 जून 2024 को सुबह 7 बजे पदयात्रा शुरू होने से पहले सिटिजन्स फॉर ग्रीन दून के हिमांशु अरोड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि पर्यावरण बचाओ आंदोलन/पदयात्रा हमारे नेताओं और नीति हस्तियों को समग्र रूप से स्वीकार करने के लिए एक बहुत जरूरी प्रयास है कि जनता हमारे जल संसाधनों और हमारे प्राकृतिक आकर्षणों की कीमत पर विकास नहीं चाहता है। जनता सतत विकास चाहती है।
डॉ. रवि चोपड़ा, जगमोहन मेहंदीरत्ता, विजय भट्ट, अनूप नौटियाल, लाल चंद शर्मा, जया सिंह ने भी अपनी बात जनता के सामने रखी। बल्लूपुर से पांवटा साहब, असरोढ़ी से झाझरा इन सब सड़कों पर पेड़ों के कटान पर पुनः विचार करने की बात कही गई। पराशक्ति, आगाज़ यूथ क्लब और MAD के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये। एसएफआई ने जन गीत गाए।
रितू चटर्जी ने पर्यावरण की सुरक्षा करने की शपथ दिलायी। कार्यक्रम का संचालन इरा चौहान ने किया। आंदोलन में सिटिजन्स फॉर ग्रीन दून, दून सिटीजन्स फोरम, फरैनडज आफ दून, संयुक्त नागरिक संगठन, एसएफआई, SDC foundation, DHAAD, BTDT, फैजी अलीम, अनीश लाल, रुचि सिंह राव, नेचर्स बडी, हैरी, हिमांशु चौहान, फ्रेंड्स ऑफ दून और शहर के काई वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *