कोटद्वार  ।  जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार में कांग्रेसियों द्वारा भारत जोड़ो यात्रा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा एवं भारत के संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष के बदौलत जन नेता के रूप में उभरे कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के देश की सबसे बड़ी आवाज संसद में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर उत्साहित होकर मुंह मीठा कर संविधान रक्षक राहुल गांधी जिंदाबाद, नफरत छोड़ो भारत जोड़ो आदि नारों के साथ खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में जब की धर्म संप्रदाय, हिन्दू मुस्लिम के नाम पर सत्ताधारी दल भाजपा द्वारा सत्ता में काबिज रहने के लिए देश में नफरत का वातावरण तैयार किया गया है, वहीं जननेता की छबि बनाए हुए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा एवं देश के संविधान की रक्षा के संघर्ष के बदौलत देश भर में तैयार नफरती वातावरण पर अंकुश लगाने का काम किया, साथ ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन को मजबूत प्रतिपक्ष की भूमिका में खड़ा कर दिया है। अब देश की जनता की वास्तविक पैरोकारी संभव हो सकेगी, जिसके सुखद परिणाम निकट भविष्य में सामने होंगे । इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *