बड़कोट: मुलुकपति श्री राजा रघुनाथ जी की दो धामों की यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। आज यात्रा प्रबंधन समिति की बैठक के बाद श्री राजा रघुनाथ जी ने खुद ही यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुलुकपति श्री राजा रघुनाथ जी 9 सितंबर को दो धामों की यात्रा के लिए रवाना होंगे। यह यात्रा कई सालों बाद हो रही है।

श्री राजा रघुनाथ जी 9 सितंबर को दो धामों की यात्रा के लिए होंगे रवाना।

मुलुकपति श्री राजा राघुनाथ जी के आदेशानुसार यात्रा 9 सितंबर को केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होगी। पहले केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाएंगे और उसके बाद बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर जाएंगे। यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मुलुकपति श्री राजा रघुनाथ जी

यात्रा समिति के अनुसार यात्रा की सभी तैयारियां जोरों पर हैं। यात्रा में किसी तरह की कोई कमी ना रहे, उसके लिए सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यात्रा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। मुलुकपति राजा रघुनाथ ने यात्रा की कुशलता का आशीर्वाद दिया है।

इस यात्रा को लेकर राजा रघुनाथ के भक्तों और क्षेत्र की जनता में खासा उत्साह है। यह यात्रा अब तक की सबसे बड़ी यात्रा हो सकती है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने का अनुमान है। इसके चलते समिति की ओर से व्यवस्थाएं भी चाकचौबंद की जा रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *