उत्तरकाशी (सजवाण): जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी को पुलिस कंट्रोल/ कॉलर द्वारा सूचना दी गई की समय अपराह्न 2:30 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के स्थान सिगोटी तहसील डुंडा के पास एक कार वाहन, वाहन संख्या- UK07-BQ-1365 अनियंत्रित होकर रोड़ से लगभग 20 से 30 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हुई है। कार वाहन मे एक व्यक्ति सवार था जिसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हुई है। मृतक व्यक्ति का नाम ममलेश लाल पुत्र श्री राम लाल निवासी 161 नई बस्ती पार्क रोड देहरादून है।
मृतक के रेस्क्यू कार्य में क्यूआरटी आपदा प्रबन्धन, राजस्व विभाग डुण्डा, एसडीआरएफ,एनडीआरफ,स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस टीम द्वारा त्वरित गति में कार्य कर मृतक के शव को गंगा नदी से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम/पंचायत नामा की कार्रवाई हेतु जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया l
