रुड़की : उत्तराखंड के लोक  पर्व हरेला को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड द्वारा प्रत्येक वर्ष पेड़ लगाकर मनाया जाता है l रुड़की नगर की 24 शाखोंओ द्वारा योजना बनाकर पेड़ लगाए गए स्वयंसेवकों को हरेला पर्व का महत्व बताते हुए जिला संघ चालक प्रवीण द्वारा कहा गया कि भारतीय संस्कृति प्रकृति पूजक एवं प्रकृति पोषक हैl प्रकृति हमें प्राण वायु से लेकर जीवन चक्र को संतुलित करने के लिए हमारी मदद करती हैl इस मदद का आभार प्रकृति की रक्षा और पूजा के रूप में पेड़ लगाकर प्रकृति के संवर्धन में अपनी तरफ से योगदान प्रदान करते हैं उत्तराखंड में श्रावण मास की शुरुआत हरेला पर्व से मानी जाती है जो प्रकृति प्रेम ,सामाजिक, धार्मिक, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है इस  दिन सूर्य  कर्क राशि में प्रवेश कर दक्षिणयान मैं आता है जिससे दिन छोटा होना तथा रात्रि बड़ा होना प्रारंभ कर देती है  सैकड़ो स्वयं सेवको द्वारा जामुन अमरूद शीशम के पौधो  का रोपण किया गयाl
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *