कोटद्वार । नगर निगम कोटद्वार के आम पड़ाव काॅलोनी स्थित खुमरा बस्ती में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को ही चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया है । बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर लगभग ग्यारह से बाहर बजे के मध्य आम पड़ाव काॅलोनी के खुमरा बस्ती में मां थाईरा बेगम और बेटे असरफ के बीच किसी बात को लेकर को कहासुनी हो गई तभी बेटे ने अपना आपा खो दिया । बेटे ने घर में ही पड़े चाकू से मां पर एक बाद एक कई वार कर दिए। आरोपी बेटे ने अपनी मां के हाथ की एक उंगली भी काट दी थी चाकूओं के इतने वार होने के बाद मां बेहोश होकर गिर गई थी, जिसे परिजन तत्काल राजकीय बेस चिकित्सालय लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
कोटद्वार राजकीय बेस अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विजयेश भारद्वाज ने बताया कि महिला थाईरा बेगम की एक उंगली भी कटी हुई है साथ ही शरीर के ऊपरी हिस्से पर धारदार हथियार से कई घाव बने हुए हैं । इसके अलावा शरीर के पिछले हिस्से रीढ़ की हड्डी पर भी बड़ा घाव बना हुआ है जिस कारण महिला की मृत्यु हो गई है। चिकित्सक ने शव को मोर्चरी में रखवा कर सूचना कोटद्वार पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। कोतवाली कोटद्वार के प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि बेटे के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है आरोपी जल्दी ही सलाखों के पीछे होंगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *