देहरादून : देहरादून से सुबह-सुबह बुरी खबर है। अजबपुर फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसे में एक महिला पुलिस दरोगा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि, सिपाही महिला पुलिसकर्मी गंभीर घायल है। जानकारी के अनुसार हादसे में महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई। जबकि, सिपाही शकुंतला घायल हैं। कांता थापा उत्तरकाशी के बड़कोट में और सिपाही शकुंतला की कैंट थाने में तैनाती थीं। बस ड्राइवर को हिरासत में लेकर नेहरु कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है। 

राजधानी देहरादून में हुए सड़क हादसे में एक महिला पुलिस कर्मी की मौत, दूसरी घायल। उत्तरकाशी के बड़कोट थाने में तैनात बताई जा रही मृतक महिला दरोगा कांता थापा। जबकि घायल महिला कांस्टेबल देहरादून के कैंट कोतवाली में है तैनात। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में बस की चपेट में आने से हुआ हादसा। घायल महिला पुलिस कर्मी को करवाया गया नजदीकी अस्पताल में भर्ती। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *