कोटद्वार। लोक कलाकार सोसाइटी की ओर से सोसाइटी का दसवां वार्षिकोत्सव पांच सितंबर को आयोजित किया जायेगा। गुरुवार को यह जानकारी सोसाइटी महासचिव सरोज रावत ने दी । बताया कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खुदेड़ गीत प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा । वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए तीस अगस्त तक पंजीकरण कराये जा सकते हैं। पंजीकरण के लिए लीसा भवन नजीबाबाद रोड़ स्थित सोसाइटी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *